Tuesday, February 3, 2026

आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म,किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Published on

MP : आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म,किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से दो आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को घटना के बारे में किसी से बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आदिवासी महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपितों पर सामूहिक दुराचार का प्रकरण दर्ज किया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आदिवासी महिला शुक्रवार रात लगभग आठ बजे कहीं जा रही थी

खमरिया पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय आदिवासी महिला शुक्रवार रात लगभग आठ बजे कहीं जा रही थी। तभी रास्ते में उसे खिलन यादव और जय यादव ने रोका। महिला कुछ समझ पाती, इसके पूर्व दोनों ने उसे अंधेरे में खींचा और बारी-बारी से उसे हवस का शिकार बनाया। किसी को कुछ बताने पर बदनाम करने और पूरे परिवार को जान से खत्म करने की भी आरोपियाें ने धमकी दी। महिला दहशत में आ गई। वह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद शनिवार को वे थाने पहुंचे और मामले में एफआइआर दर्ज कराई।

Latest articles

BJP प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह का सागर दौरा, व्यापारियों व प्रबुद्ध जनों से बजट पर करेंगे चर्चा

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह आज आएंगे सागर, व्यापारियों व प्रबुद्ध जनों से बजट...

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

More like this

BJP प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह का सागर दौरा, व्यापारियों व प्रबुद्ध जनों से बजट पर करेंगे चर्चा

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह आज आएंगे सागर, व्यापारियों व प्रबुद्ध जनों से बजट...

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...
error: Content is protected !!