देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाह करें, यही सच्ची देशभक्ति है : यश अग्रवाल

देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाह करें, यही सच्ची देशभक्ति है : यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले की सभी विधानसभा में निकाली जाएंगी तिरंगा यात्रा बाइक रैली

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर के नेतृत्व में जिले की सभी विधानसभा में मंगलवार को तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली जाएगी। अलग अलग विधानसभा में युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे।
इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव में केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान से सागर में हर तरफ देशभक्ति का माहौल नजर आ रहा है। बहुत से घरों पर तिरंगे स्वतंत्रता दिवस के पहले फहराए जा चुके है। वहीं पूरा सागर भी आजादी के रंग में रंग गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि हम भले ही देश की सीमा पर ना जाएं, लेकिन देश में रहकर ही देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाह करें। यही सच्ची देशभक्ति है। अग्रवाल ने बताया कि जिले की सभी विधानसभा में निकाली जा रही तिरंगा झंडा यात्रा बाइक रैली को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। उन्होंने तिरंगा यात्रा, बाइक रैली में सभी को शामिल होने का आव्हान किया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top