MP: लोकायुक्त SP रामेश्वर यादव को राष्ट्रपति पदक पुरस्कार

भोपाल। इस वर्ष राष्ट्रपति पदक पुरस्कारों की घोषणा हो गई है इसमें मध्य प्रदेश पुलिस में लोकायुक्त एसपी ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव को राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत किया जा रहा है। श्री यादव को यह राष्ट्रपति पदक मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 20 वर्षों की सराहनीय सेवा के लिए दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि रामेश्वर यादव ग्वालियर में बतौर डीएसपी भी अपनी सेवाएं पूर्व में दे चुके हैं दस्यु उन्मूलन की दिशा में भी रामेश्वर यादव ने बेहतरीन काम किया है वर्तमान में ग्वालियर लोकायुक्त एसपी के तौर पर भी उनकी कार्यशैली काफी सराही जा रही है, श्री यादव सागर जिले में पदस्थ रहते हुए अति. पुलिस अधीक्षक का दायित्व बखूबी निर्वाह करते किया आप सागर में लोकायुक्त एसपी के प्रभार में भी लंबे समय रहे हैं।

बता दें रामेश्वर यादव वर्ष 2002 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें वर्ष 2009 और 2010 में गैलंट्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। रामेश्वर यादव वर्ष 2016 का रुस्तम जी अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2004 और 2016 का सिंहस्थ अवार्ड भी रामेश्वर यादव को मिल चुका हैं।

 

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top