पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,14 लोग घायल

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,14 लोग घायल

सागर। बीना के आगासौद थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। बुधवार रात को हुए विवाद में कुल्हाड़ी, फरसा, लोहे की रॉड, लाठी-डंडों सहित पत्थरों से मारपीट की गई। इसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मूडरी गांव में पुरानी बुराई को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज से शुरू हुआ। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों में कुल्हाड़ी, फरसा, लोहे की रॉड, लाठी-डंडों सहित पत्थर फेंककर जमकर मारपीट की गई। सभी घायलों को बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, घायलों के बयान लिए गए।

ये लोग हुए घायल

पहले पक्ष से खुशाल सिंह(70), चाली राजा पिता खुशाल सिंह दांगी (35), हजारी सिंह (60), प्रहलाद सिंह पिता उमराव सिंह (62), गब्बर सिंह पिता प्रहलाद सिंह (19), हेमराज सिंह पिता प्रहलाद सिंह(20), हेमंत पिता हजारी सिंह (23), मोहिनी पिता गंभीर सिंह (16), अजुद्धि पति प्रहलाद सिंह (50), मीना पति हजारी सिंह (45) को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से प्रकाश सिंह पिता जयराम सिंह ठाकुर(55), मुनीराम पिता भगवान सिंह(40), माखन पिता नौनीतराम सिंह (50), रणवीर पिता पूरन सिंह (40) को चोटें आई हैं। घायल प्रकाश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।
घायल खुशाल सिंह ने बताया कि वह अपने घर के सामने बैठा हुआ था तभी आरोपी आए और पुरानी बुराई को लेकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच घर के अन्य लोग भी आ गए और विवाद बढ़ गया। दूसरे पक्ष से घायल प्रकाश सिंह ने बताया कि वह अपने घर के सामने भैंसों को बांधने जा रहा था तभी पुरानी बुराई को लेकर आरोपियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। गाली गलौज करने से मना करने पर विवाद काफी बढ़ गया। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। घर की छत पर से पत्थर फेंककर मारपीट की गई। अस्पताल में सभी घायल खून से लथपथ आए हुए थे। आगासौद पुलिस ने पहले पक्ष से फरियादी मुनीराम पिता भगवान सिंह दांगी (50) की रिपोर्ट पर आरोपी चालीराजा सिंह, हजारी सिंह दांगी, रामसिंह दांगी, हेमंत सिंह दांगी के खिलाफ धारा 307, 294, 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष से हजारी सिंह पिता उमराव सिंह दांगी (51) की रिपोर्ट पर अर्जुन सिंह दांगी, लोकेंद्र सिंह दांगी, रनवीर सिंह दांगी, बिट्टू दांगी, माखन सिंह दांगी के खिलाफ 307, 294, 323, 336, 147, 148, 149, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top