कलेक्टर ने किया सीएम राइज स्कूल सागर का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने किया सीएम राइज स्कूल सागर का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

सागर।  कलेक्टर दीपक आर्य ने आज महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीएम राइज स्कूल सागर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अखिलेश पाठक, श्री अभय श्रीवास्तव, डॉ आशुतोष गोस्वामी, विद्यालय के प्राचार्य श्री विनय दुबे, श्रीमती वंदना खरे सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।  कलेक्टर दीपक आर्य ने सीएम राइज स्कूल में निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम विज्ञान प्रयोगशाला पहुंचे जहां। उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला में मौजूद संसाधन देखे एवं छात्राओं से चर्चा की। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि छात्राओं को प्रयोगशाला में अच्छी से अच्छी जानकारी मिल सके इसके लिए इनकों और अद्यतन करें। उन्होंने भौतिक प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया साथ में विद्यालय की पुस्तकालय में जाकर पुस्तकों की जानकारी ली।  उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में पुस्तकों के अलावा प्रतिदिन देने का अखबार भी मंगाए एवं पत्रिकाएं भी उपलब्ध कराएं जिससे छात्राएं शैक्षणिक अध्ययन के साथ देश प्रदेश की जानकारी भी उनको मिल सके। कलेक्टर श्री आर्य ने विद्यालय की निर्माण कार्य को भी देखा जहां उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शीघ्र करें जिससे विद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो सके।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top