केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे, 30 मई से 30 जून तक भाजपा द्वारा आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिला कार्य समिति की बैठक आज धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई
बैठक को जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबोधित किया, विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान 2 में सागर जिले द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष गणों को बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा की अब युद्ध काल प्रारंभ हो चुका है हमे भी अपनी गति को बढ़ाना होगा सभी कार्यकर्ता साथियों को शीर्ष नेतृत्व की मंशानुरूप प्रत्येक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा साथ ही हम सभी को एक साथ परिवारभाव के साथ कार्य करते हुए सागर जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय श्री के संकल्प के साथ कार्य करना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि 30 मई 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में प्रदेश के खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने अपने विचार रखें ओर7 संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बात की
अन्त में जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा बूथ विस्तारक अभियान 2 एवं अन्य कार्यक्रमों में सागर जिला के उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी, बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी एवं आभार महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे ने किया।