घर से लापता महिला का शव कुएं में मिला, दिन भर से थी गायब

सागर। घर से लापता महिला का शव कुएं में मिला मामला बहेरिया थाना क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी का हैं जहाँ घर से लापता महिला का शव कुएं में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पीएम के लिए शव अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार वर्षा पति मोहन अहिरवार उम्र 27 साल निवासी शिवनगर बहेरिया शनिवार सुबह 5 बजे से अपने घर से गायब थी। वर्षा घर पर नहीं मिली तो परिवार वालों ने तलाश किया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद बहेरिया थाने पहुंचकर उन्होंने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच शाम को घर के पीछे खेत में बने कुएं में वर्षा का शव मिला। शव की सूचना पर पुलिस पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाया। घटनाक्रम की खबर मिलते ही भैंसा से मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर वर्षा को मारने का आरोप लगाया।

बहेरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को डॉक्टर्स की पैनल से कराया जाएगा।
मृतका वर्षा अहिरवार की 8 साल पहले शिवनगर निवासी मोहन के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिवार वालों के बयान लेगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top