Bhopal: नए मुख्य सचिव के लिए अभी से दौड़ शुरू , बैस को फिर एक्सटेंशन !

भोपाल– नए मुख्य सचिव के लिए अभी से खीच तान जारी, सीएम शिवराज और इकबाल सिंह बैंस की जोड़ी फिर करा सकती है मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का 6 महीने का कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा। फिर मिल सकता है इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन? केंद्र सरकार द्वारा की गई प्रशानिक सर्जरी के बाद इकबाल सिंह बैंस को दुबारा एक्सटेंशन मिलने की संभावना बढ़ गई है? नए मुख्य सचिव के नाम के लिए 1989 बैच के अनुराग जैन का नाम फिर आगे।

मुख्य सचिव के अगले दावेदार अनुराग जैन को केंद्र सरकार मध्य प्रदेश भेजने के लिए तैयार नहीं है। पिछले साल भी अनुराग जैन के नाम पर मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव के लिए चर्चाओं में था। मध्य प्रदेश केडर के अफसर अनुराग जैन को केंद्र में दी गई है बड़ी जिम्मेदारी।

30 नवंबर 2022 को इकबाल सिंह बैंस रिटायर हो रहे थे। रिटायर के अंतिम दिन ही उनको 6 महीने के लिए एक्सटेंशन दिया गया था। अब अगले महीने 30 मई को उनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव के लिए अनुराग जैन के अलावा 1988 बैंस की वीरा राणा और 1989 बैंस के मो.सुलेमान भी दावेदारी में शामिल।

लेकिन सूत्रों के मुताबिक वीरा राणा और मो.सुलेमान का मुख्य सचिव बनना असंभव बताया जा रहा है।

नए मुख्य सचिव के लिए अजय तिर्की, संजय बदोंपाध्याय, आशीष उपाध्याय, जेएन कंसोटिया, राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा का भी नाम शामिल माना जा रहा है।

15 मई को नामों को लेकर किया जाएगा मंथन की खबर

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह 15 मई के बाद एक बार फिर इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को बढ़वाने के लिए दिल्ली जाकर पीएम से करेंगे मुलाकात।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top