भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई वाहन रैली का महापौर ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
सागर। भगवान परशुराम जयंती के पूर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई वाहन रैली का महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी, पुष्प वर्षा कर अपने निवास गोपालगंज मे भव्य स्वागत किया स्वागत के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव मिश्रा ने वाहन से उतरकर शहर की प्रथम नागरिक महापौर का साल श्रीफल देकर सम्मान किया और महापौर का आभार व्यक्त किया।
स्वागत करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, सूर्यांश तिवारी ,साकेत शर्मा, भानू राजपूत ,शुभ ठाकुर, शुभम नामदेव ,मनोज रेकवार, अमित रावत, राहुल राजपूत, विपुल समैया, अम्मू चोरसिया आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।