बहुचर्चित कॉलोनी में गड़बड़ी मामले में FIR कटी, लोगो ने की थी निगम में शिकायत

बहुचर्चित कॉलोनी में गड़बड़ी मामले में FIR कटी, लोगो ने की थी निगम में शिकायत

सागर। पुलिस ने बताया सहायक यंत्री नगरपालिक निगम सागर द्वारा एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जो मजमून पर से आरोपीगण शिवशंकर मिश्रा, अमन ठाकुर, दिलीप ठाकुर के विरूद्ध प्रथम दृष्टया धारा 406, 420, 467, 468, 471 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाता है नकल आवेदन पत्र जेल है। कार्यालय नगर पालिका निगम सागर क्रं./भ.भू./न.नि./2022/1949 सागर दिनांक 28/03/2023 प्रति, थाना प्रभारी पुलिस थाना मोतीनगर, सागर विषय-कलोनाईजर व्दारा बंधक रखे भूखण्डों को हेरा-फेरी कर अन्य को विक्रय किये जाने बावत्। उपरोक्त विषयांतर्गत मेसर्स नमन विल्डर्स पार्टनर श्री शिवकुमार तनय स्व. श्री देवी शरण मिश्रा एवं अन्य बालाजी रेसीडेंसी कलोनी अंबेडकर वार्ड हाल निवासी सदर बाजार सागर मध्यप्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 और उसके अंतर्गत निर्मित म.प्र. नगर पालिका ( कलोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण निवर्धन तथा शर्त) नियम 1998 के अधीन अपने स्वामित्व के रकवा 4.399 हेक्टेयर खसरा नं. 74/2, 74/3, 75/2, 75/3,76/2, 76/3,7712,7713, 78/2, 78/3, 79/2, 79/3 कुल रकवा 4.780 हेक्टेयर में से 4.399 हेक्टेयर ग्राम उदयपुरा अम्बेडकर वार्ड सागर भूमि में संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय सागर व्दारा स्वीकृति अभिन्यास की शर्तों एवं नगर पालिका निगम सागर को नमन बिल्डर्स व्दारा किये गये अनुबंध पत्र दिनांक 07/03/2014 के तहत 25 प्रतिश मान से भूखण्ड क्रमांक 80 से 86, 119 से 132, 188 से 191,234 से 237 कुल 29 भूखण्ड नगर पालिका निगम के पास आंतरिक एवं बाहय विकास पूर्ण होने तक बंधक रखे गये थे। संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय सागर व्दारा स्वीकृति अभिन्यास की शर्तो अनुसार नगर पालिका निगम सागर व्दारा कलोनी विकास अनुमति क्रमांक 64 दिनांक 26.05.2014 को प्रदान की गई थी । संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय सागर के पत्र क्रमांक 1250 दिनांक 18.06.2012 की शर्तों की कांडिका (13) अधिनियम 1973 धारा 33 के प्रावधान अनुसार 3 वर्ष की अवधि विकास कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्धारित श्री परंतु कलोनाईजर व्दारा समय सीमा में कलोनी विकास पूर्ण नहीं किया जाकर नगर पालिका निगम को कलोनी हस्तांतरित नही की गयी इस संबंध में कलोनाईजर को कार्यालयीन पत्र क्रमांक 1 दिनांक 28.08.2018 एवं पत्र क्रमांक 136 दिनांक 25.10.2018 पत्र क्रमांक 46 दिनांक 15.06.2022 समय- समय पर दिये गये इसके बावजूद भी कलोनाईजर व्दारा विकास कार्य पूर्ण करने में रूचि नहीं ली गयी तथा आज दिनांक तक कलोनी हस्तांतरित नहीं की गयी। शिकायतकर्तागण श्रीमति सरिता पनि महेश कुमार यादव एवं अन्य के व्दारा प्राप्त शिकायत अनुसार 25*60 1500 वर्गफुट प्लाट क्रमांक: 133 श्रीमति सरिता यादव पनि महेश कुमार यादव प्लाट क्रमाक 134 श्री ऋषण कुमार तनय किशोर सिंह ठाकुर प्लाट नं. 135 एवं 136 ममता सिंह चौहान पुत्री अशोक सिंह चौहान प्लाट क्रमांक 137 अरविंद सिंह दांगी तनय रघुवीर सिंह दागी प्लाट नं. 138 प्रिया शुक्ला पनि अखिलेशवरनाथ शुक्ला एवं अखिलेशवरनाथ तनय मदन मोहन शुक्ला उक्त सभी प्लाटो की रजिस्ट्री विक्रय पत्र संयुक्त संचालन नगर तथा ग्राम निवेश तथा नगर पालिका निगम के आदेश के विरूध्द कूटरचित नक्शे के आधार पर आपके व्दारा किये जाने का लेख किया गया है। शिकायत में उल्लेखित है कि संबंधित विक्रेता प्लाट नं. 119 120 121, 122,124 पर काबिज है। उक्त प्लाट नगर निगम के पास बंधक है तथा प्लाट नं. 141,142, 146 के स्थान पर कलोनाईजर व्दारा बंधक प्लाट बेचे जाने का लेख है परंतु निष्पादित अनुबंध अनुसार उक्त प्लाट नगर पालिका निगम के पास बंधक रखे गये है। इस संबंध में मेसर्स नमन विल्डर्स पार्टनर शिवशंकर तनय स्व. देवी शरण मिश्रा एवं अन्य बालाजी रेसीडेंसी कलोनी अंबेडकर वार्ड को कार्यालयीन पत्र क्रमांक 444 दिनांक 03.03.2023 के व्दारा अंदर 03 दिवस में जवाव प्रस्तुत करने हेतु दिया गया। संदर्भ पत्र के संबंध में श्री शिवशंकर मिश्रा पार्टनर नमन विल्डर्स सागर व्दारा दिनांक 07.03.2023 को प्रस्तुत जबाव में स्वयं स्वीकार किया गया है कि आर्थिक परेशानी होने कारण बंधक प्लाट की बिक्री की गयी है। अतः स्पष्ट है कि कलोनाईजर व्दारा जानबुझकर हेरा-फेरी कर बंधक प्लाट को विक्रय किया गया है तथा कालोनाईजर व्दारा नगर तथा ग्राम निवेश की शर्तो तथा नगर पालिका निगम सागर को किया गये निष्पादन अनुबंद की शर्तो का उल्लघन किया गया है। उक्त कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। अतः कालोनाईजर के विरूध्द अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का कष्ट करें।संलग्न उपरोक्तानुसार। हस्ताक्षर अंग्रेजी में अस्पष्ट सहायत यंत्री नगर पालिक निगम सागर सागर” दिनांक 28.03.2023 पृ.क्र./ भवन भूमि/न.नि./2023/1949 प्रतिलिपि 1. माननीय महापौर महोदया नगर पालिक निगम सागर की ओर सूचनार्थं । 2. माननीय अध्याक्ष महोदय नगर पालिका निगम सागर सूचनार्थ 3. कलेक्टर जिला सागर की ओर सूचनार्थ । 4. आयुक्त नगर पालिका निगम की ओर सूचनार्थ 5. संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सागर को आवश्यक कार्यवाही हेतु समप्रेषित । 6. उपपंजीयक जिला सागर की ओर संबंधित कलोनी के प्लाट की रजिस्ट्री पर रोक लगाने बावत्। हस्ताक्षर अंग्रेजी में अस्पष्ट सहायक यंत्री नगर पालिक निगम सागर।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top