Monday, January 12, 2026

महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन

Published on

महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन
सागर। म.प्र. शासन की मंशानुसार महिलाओ के उत्थान एवं हर क्षेत्र में उन्हे आगे बढ़ाने हेतु महिलाओं के सशक्तीकरण का कार्य किया जा रहा है।  10 मार्च से 25 मार्च के मध्य महिला दिवस पर विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर महिलाओ की विभिन्न खेलो में खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में आज तृतीय दिवस को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा विकास खण्ड एवं जिला मुख्यालय की बास्केटबॉल, रस्साकसी एवं चम्मच दौड़ खेल प्रतियोगिता का आयोजन विकास खण्ड सागर प्रभारी श्री मंगल सिंह यादव के मार्गदर्शन में वात्सल्य हायर सेकेण्डरी स्कूल खेल मैदान एवं खेल परिसर में  सायं 4.00 बजे आयोजित कराई गई, जिसमें महिला बाल विकास  अधिकारी द्वारा सभी महिला खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया।
बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता के फायनल मुकावले में खेल परिसर विजेता एवं बास्केटबॉल एसोसिएशन उपविजेता रहा, रस्साकसी में ख्ेल परिसर विजेता रहा एवं गोपालगंज उपविजेता रहे तथा चम्मच दौड़ में प्रथम स्थान-भावना अहिरवार, द्वितीय स्थान अंजली पाठक एवं तृतीय स्थान पर वैष्णवी गौर सागर रही रही। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अविद्रा द्वारा महिला खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन करते हुए सतत् मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में विभागीय प्रशिक्षक एवं कर्मचारी प्रेमनेती राय, सीमा चक्रवर्तीए संगीता सिह, श्यामपाल, महेन्द्र सिंह, चंदन मोरे, रंजीत बैन, पल्लवी अवस्थी, रामबाबू विश्वकर्मा, मिथलेश यादव, वद्री प्रसाद सेन, वृजेन्द्र कोरी  द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।