विश्वविद्यालय : स्वर्ण जयंती सभागार में हुई दीक्षांत समारोह की रिहर्सल

विश्वविद्यालय : स्वर्ण जयंती सभागार में हुई दीक्षांत समारोह की रिहर्सल, गौर प्रांगण में ली विद्यार्थियों ने डिग्री और दीक्षांत सामग्री

Ad 1

13 मार्च को भी होगा रिहर्सल एवं सामग्री वितरण

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर 31वां दीक्षांत समारोह 14 मार्च 2023 को विश्वविद्यालय के स्वर्णजयंती सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इसकी पूर्व तैयारी जोरों पर है। रविवार को अपराह्न 03 बजे से स्वर्ण जयंती सभागार में दीक्षांत समारोह की शोभा यात्रा के पूर्वाभ्यास में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सदस्य, कुलसचिव संतोष सोहगौरा एवं शिक्षक सदस्य, आयोजन समिति के सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को बुंदेली पगड़ी, स्टोल और उनकी डिग्री फाइल का वितरण गौर प्रांगण से किया जा रहा है। 13 मार्च को भी सुबह 11 बजे से सायं 04 बजे तक दीक्षांत सामग्री का वितरण किया जाएगा। विद्यार्थी निर्देशानुसार अपनी इंट्री पास और पहचान पत्र दिखाकर सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। दीक्षान्त समारोह के मुख्य समन्वयक प्रो नवीन कानगो ने बताया कि समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित परिधान (कुर्ता-पायजामा एवं सलवार-कुर्ता) एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त बुंदेली पगड़ी, स्टोल में आना अनिवार्य है। सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित समय पर समारोह स्थल पर पहुँचे और जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here