जब महिला पुलिस कर्मचारियों ने बलात्कार के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया

MP: महिला पुलिसकर्मियों ने मध्य प्रदेश में एक बलात्कार के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया। बुलडोजर एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मामला दमोह में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चौथा कौशल किशोर चौबे फरार है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कब्जा की हुई जमीन पर अवैध रूप से अपना मकान बना लिया था जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया। इस मामले में रानेह थानाध्यक्ष प्रशिता कुर्मी ने बताया कि नाबालिग के सामूहिक बलात्कार मामले में फरार कौशल किशोर चौबे ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लिया था। बुलडोजर महिला अधिकारियों के एक समूह द्वारा चलाया गया था। जो सराहनीय कार्य हैं।

 

Scroll to Top