कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी और अमर सिंह लोधी का किया स्वागत

दर्जनों लोग हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल। अमर सिंह लोधी बने पि.वर्ग कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष।

कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी और अमर सिंह लोधी का किया भव्य स्वागत

सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की सहमति एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शरद राजा सेन द्वारा अमर सिंह लोधी को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का नरयावली विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का डेलीगेट ( सदस्य ) चुने जाने पर तथा कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन में शामिल होकर लौटने पर कांग्रेसजनों ने भगवान गंज स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी और श्री अमर सिंह लोधी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया

कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर दर्जनों लोग के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों का पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद सिंह चावला, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शरद राजा सेन,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे,सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सागर साहू आदि कांग्रेसजनों ने तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,अभि साहू,अबरार सौदागर, कल्लू पटैल,ब्रजेश लोधी, चक्रेश रोहित, दीपक कुर्मी,अफजल खान,सत्यभान सेन, शहबाज खान,धर्मेंद्र लोधी,वीरेन्द्र लोधी,राम यादव, महेश यादव, भगत सिंह, रामकिशन रैकवार, शिवचरण अहिरवार,शिवराज लोधी,राकेश आठिया, राजेंद्र यादव आदि काँग्रेसजन मौजूद थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top