भाईदोज के दिन हुआ भगवान चित्रगुप्त का पूजन

भाईदोज के दिन हुआ भगवान चित्रगुप्त का पूजन
सागर। भाईदोज के अवसर पर कलम दवात एवं भगवान चित्रगुप्त की पूजन, देव चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वाधान में बड़ा जीना परकोटा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। बड़ी संख्या में कायस्थ जन मंदिर में उपस्थित हुए। भगवान चित्रगुप्त का दूध दही से अभिषेक पूजन के साथ कलम दवात की पूजन की गई। अभिषेक पश्चात कायस्थ बंधुओं ने हवन किया।

चित्रगुप्त के पूजन का महत्व
चित्रगुप्त लेखा-जोखा रखने का कार्य करते हैं। इसलिए इनका मुख्य कार्य लेखनी से जोड़कर देखा जाता है, यही कारण है कि भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के तौर पर कलम या लेखनी का पूजन भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चित्रगुप्त जी का पूजन करने से बुद्धि, वाणी और लेखनी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पूजन कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सचिव राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, एमपी खरे, अनिल श्रीवास्तव, डॉ महेंद्र खरे, अशोक श्रीवास्तव, एमके सक्सेना सतीश श्रीवास्तव, केडी खरे, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, चंचल खरे, महिला मंडल से उर्मिला श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में  कायस्थ जन शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here