मप्र कृषि उत्पादन आयुक्त ने जिले के अधिकारियों के साथ किया खेतों का निरीक्षण किसानों से की सीधी बात

मप्र कृषि उत्पादन आयुक्त ने जिले के अधिकारियों के साथ किया खेतों का निरीक्षण

सागर। आज कृषि उत्पादन आयुक्त मध्य प्रदेश शासन शैलेन्द्र सिंह ने जिले के ग्राम एरन मिर्जापुर तथा खजूरिया विकास खंड राहतगढ़ में कृषक अशोक बाबू कुशवाहा और अतर सिंह के खेतों में कृषि विभाग द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के गेहूं प्रदर्शनों का अवलोकन किया तथा कृषकों से फसलों की स्थिति जानी इसके बाद ग्राम खजुरिया में कृषक राधेश्याम साहू के खेत में लगे कृषि विज्ञान केंद्र के चना प्रदर्शन तथा कृषि विभाग द्वारा प्रदाय मसूर बीज की फसल देखी कृषक द्वारा इस दौरान गेहूं की उन्नत किस्म के बारे में आयुक्त श्री सिंह को बताया गया उप संचालक कृषि बीएल मालवीय ने जिले में विभिन्न फसलों की स्थिति तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ आशीष त्रिपाठी ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों से कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिंह को अवगत कराया भ्रमण के दौरान बीएल मालवीय उपसंचालक कृषि, सागर, डॉ आशीष त्रिपाठी, कृषि विज्ञान केंद्र देवरी, जितेंद्र राजपूत, उप परियोजना संचालक आत्मा, अनिल राय अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सागर आर एस वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहतगढ़ एवं संबंधित ग्रामों के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद थे।

खबर गजेंद्र ठाकुर-9302303212 (वाट्सअप)

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top