बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महानिर्वाण दिवस पर काँग्रेस ने प्रतिमा स्थल पर स्मरण कर श्रद्धांजलि दी

सागर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महानिर्वाण दिवस पर शहर – जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी तथा वरिष्ठ नेतागण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भगवानगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा परिसर में आयोजित स्मरण कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ ही पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, सीनियर नेता जितेंद्र सिंह चावला, रमाकांत यादव महेश जाटव ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित व शिवराज लडिया दीनदयाल तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और क्षेत्रीय जनता ने डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके बनाए हुए संविधान की ताकत से ही हमारा भारत लोकतांत्रिक और संप्रभुता संपन्न शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है। इसी संविधान ने देश के करोड़ों मजदूर गरीब और कमजोर वर्गों को भी अधिकार संपन्न बनाकर ताकत देने का भी काम किया है। लेकिन देश की सत्ता पर काबिज़ राजनीतिक दल और उनकी जहरीली विचारधारा बाबा साहब के बनाए हुए इस संविधान को कमजोर कर इन वर्गों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। उन्होंने संविधान और देश की रक्षा के लिए आगे आने का आव्हान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भैयन पटेल लीलाधर सूर्यवंशी आशीष ज्योतिषी राहुल चौबे वीरेंद्र राजे धर्मेंद्र चौधरी प्रदीप जैन कुल्फी शुभम उपाध्याय आदिल राईन रितेश रोहित साजिद राइन जितेंद्र चौधरी अजय अहिरवार इम्तियाज हुसैन रोहित मांडले कल्याण भाई रोहित वर्मा अशरफ खान संजय रोहितास रजिया खान उत्तमराव तावडे नाथूराम चौधरी वीरेंद्र महावते बिल्ली रजक नरेश चौधरी अभिषेक तिवारी प्रशांत मिश्रा आदि ने भी उपस्थित होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top