इंतजार खत्म अब शहर में तिब्बती गर्म ऊनि कपड़ो की दुकानें सजी

सागर। सागर स्थित तिब्बत गर्म कपड़ा व्यापारी संघ के तत्वावधान में तिब्बत भारत व्यापारी बाजार का उद्घाटन हुआ,बता दें लंबे इंतजार के बाद सागर के लोगो को इस बार यह गर्म ऊनि कपड़े मिल रहे हैं बीच मे कोरोना के कारण सभी प्रकार का आवागमन बंद था सागर के लोग इतंजार कर रहे थे कि कब तिब्बतियों की दुकाने लगेगी और अच्छे और किफायती दर पर ऊनि कपड़े लेंगे

कल भारत तिब्बत व्यापार संघ कर अंतर्गत सागर में उदघाटन किया गया उद्योग पति उदय कुमार जैन की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम रखा गया जिसमें तिब्बत भारत व्यापारी संघ के अध्यक्ष तेन सिंग फुंतशोक ने स्वागत भाषण दिया और लोकगायक हरगोविंद विश्व, अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दत्त त्रिपाठी, गजलकार वृन्दावन राय सरल, भारत तिबब्बत सहयोग समन्वय मंच की डॉक्टर वंदना गुप्ता और आदर्श दुबे ने दीप प्रज्वलन कर काव्य पाठ करते हुए कार्यक्रम में शोभा बढ़ाई
वृंदावन राय सरल – पराए दर्द को सीने में पाल कर देखो। तुम अपनी आंख से आँसू निकाल कर देखो। मिले गा पुण्य तुम्हें सारे तीर्थों का सरल, किसी का गिरता हुआ घर संभाल कर देखो।
हरारगोविंद विश्व- मैं दर्द के सहारे आसान से जीता हूं। मै दर्द ओढता हूं मैं दर्द ही पीता हूं।
आदर्श दुबे-शहर के लोगों को चांद का गुमां रहता है। मगर चांद तो गांव के कच्चे मकान में रहता है।
इस दौरान डा. वंदना गुप्ता ने अपनी मान सरोवर यात्रा के वृत्तांत से सबको पुलकित कर दिया और उन्होंने तिबब्बत की आजादी के लिए जनजागरूकता पर बल दिया, भारत तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय सचिव महेश दत्त त्रिपाठी शिक्षाविद ने अपने अंदाज में महान संत परम पावन दलाई लामा के साथ मैलोइडगंज धर्मशाला हिमाचलप्रदेश में उनके सानिध्य का स्मरण करते हुए तिब्बती ध्वज में अंकित धरचोक का अर्थ एवं ओम मानी पद्मे हम का अर्थ बताते हुए विस्व शांति सद्भावना तथा करुणा का सदेश देने वाले बौद्ध धर्म गुरु को भारत रत्न देने की मांग करते हुए सबको रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम में शहर के पत्रकारगण भी उपस्थित रहे। एकता समिति के सुधीर जैन, राजेन्द्र पडेले, केशर वानी,  आर एन मिश्रा , बजरंग मुनि प्रतिनिधि के साथ साथ, जैव चिकित्सीय अभियंता ऋग्वेद त्रिपाठी, दामोदर अग्निहोत्री एवं आनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में तिब्बतगर्म कपड़ा व्यापारी संघ की सचिव डोल्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

खबर का असर.com न्यूज 9302303212

Scroll to Top