क्राइम न्यूज MP03.in के सोशल हेल्प ग्रुप “हेल्प Mp04” द्वारा बीते 29 दिनों से कोरोना मरीजों/परिजनों और जरूरतमंदों के लिए राजधानी में अन्नपूर्णा रसोई चलाई जा रही

आदेश प्रताप सिंह भदौरिया- गजेंद्र ठाकुर ✍️ 9302303212

Ad 1

“अन्नपूर्णा रसोई का 29 वां दिन”
भोपाल। क्राइम न्यूज चैनल MP03.in के सोशल हेल्प ग्रुप “हेल्प Mp04” द्वारा बीते 29 दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों उनके परिजनों और जरूरतमंदों के लिए राजधानी में अन्नपूर्णा रसोई चलाई जा रही हैl इसके तहत रोजाना जयप्रकाश अस्पताल, सिद्धांत अस्पताल, रेड क्रॉस हॉस्पिटल, न्यूरॉन हॉस्पिटल,बोर्ड ऑफिस चौराहा और हबीबगंज नाके पर हमारी टीम द्वारा पहुंच कर भोजन स्वरूप पनीर की खिचड़ी, सब्जी पूड़ी, और हलवा वितरित किया जा रहा हैl साथ ही भोपाल पुलिस के नए शहर में लगने वाले 12 प्वाइंट रोजाना शाम को हमारी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को नाश्ता वितरित कर रहे हैं! आज 29 वें दिन रविवार शाम 6:00 बजे जेपी अस्पताल में भोजन वितरण धर्मार्थ कार्य मैं हमारे छोटे से आग्रह पर महिला थाना प्रभारी सुश्री अजीता नायर जी और तलैया थाना प्रभारी श्री दिनेश प्रताप सिंह जी ने पधार कर हम सभी का मनोबल बढ़ाया गयाl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here