कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाया

0
कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाया
ग्राम भैंसा एवं पगारा में राजस्व अमले ने की कार्यवाही, पुलिस बल रहा मौजूद
सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने ग्राम भैंसा एवं पगारा में अवैध कालोनियों के विरुद्ध सर्च कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया।
बता दें कि ग्राम भैंसा में एएनए बिल्डर द्वारा खसरा नंबर 138 पर पार्टनर सिमरजीत सिंह, आशु और अमरदीप के माध्यम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण हटाया गया। इसी क्रम में ग्राम पगारा स्थित खसरा नंबर 831 में श्री लाल जैन द्वारा निर्मित अवैध कॉलोनी पर भी कार्यवाही की गई और मौके पर अवैध निर्माण एवं अन्य कार्यों को रोका गया।
उक्त कार्यवाही में तहसीलदार श्री राहुल गौड़, श्री नितिन यादव, श्री संजय जैन, श्री निरंजन कुर्मी, श्री आशुतोष गौतम, पटवारी श्री उमाशंकर पांडे एवं कैंट थाना पुलिस बल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here