सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 पाव अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

0

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 पाव अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

Ad 1

सागर। जिला सागर में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन, डॉ. संजीव कुमार उईके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) एवं श्री लोकेश कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अष्ठाना के नेतृत्व में थाना खुरई शहर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया।दिनांक 06.05.2026 को थाना खुरई शहर पुलिस की टीम अपराध एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु कस्बा क्षेत्र में भ्रमण एवं जुर्म जरायम पतारसी कर रही थी। इसी दौरान प्रधान आरक्षक राजा बेदी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खजरा हरचंद रोड स्थित ईंट भट्टा के सामने एक व्यक्ति दो बोरियों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है एवं बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सतर्कता एवं तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गोविंद पिता स्व. शंकर रैकवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खजरा हरचंद, थाना खुरई शहर बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो बोरियों में रखे 300 पाव देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 54 लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹30,000/- पाई गई। आरोपी शराब रखने एवं परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत जप्ती कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
गोविंद पिता स्वर्गीय शंकर रैकवार
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – ग्राम खजरा हरचंद, थाना खुरई शहर, जिला सागर

बरामदगी
300 पाव देशी लाल मसाला शराब
कुल मात्रा – 54 लीटर
अनुमानित कीमत – ₹30,000/-

सराहनीय भूमिका
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी खुरई शहर एवं उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें—
योगेंद्र सिंह दांगी थाना प्रभारी खुरई शहर,
सउनि. पदम सिंह
प्रधान आरक्षक :
राजा बेदी, महिपाल सिंह, मुन्नालाल, जोगेन्द्र सिंह, राजेश पटेल
आरक्षक :
देवेन्द्र यादव, महेश नामदेव, धीरेन्द्र राजावत, भानू गुर्जर, धर्मदास, सोनू एवं दिनेशथाना खुरई शहर पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तत्वों पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त हुई है। सागर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here