सागर में बुजुर्ग की चालाकी कैमरे में कैद, किराना दुकान से ₹2950 का तेल जार लेकर हुआ फरार

0

सागर में बुजुर्ग की चालाकी कैमरे में कैद, किराना दुकान से ₹2950 का तेल जार लेकर हुआ फरार

Ad 1

सागर शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से किराना दुकान से महंगा तेल का जार पार कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक परिवेश साहू ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बुजुर्ग उनकी दुकान पर आया। उसने ₹65 का सामान खरीदा और ₹60 देकर कहा कि बाकी ₹5 वह मंदिर से लौटकर दे देगा। इस दौरान दुकानदार अंदर सामान निकालने चला गया।
इसी मौके का फायदा उठाते हुए बुजुर्ग ने दुकान में रखा मूंगफली तेल का जार उठा लिया और चुपचाप वहां से निकल गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार वापस लौटा तो तेल का जार गायब था। शक होने पर जब CCTV फुटेज देखा गया तो पूरी घटना का खुलासा हो गया, जिसमें बुजुर्ग साफ तौर पर जार लेकर जाते हुए नजर आ रहा है।
घटना के बाद दुकानदार ने आसपास बुजुर्ग की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवेश साहू के मुताबिक चोरी हुए मूंगफली तेल के जार की कीमत करीब ₹2950 है।
इस घटना ने इलाके के लोगों को चौंका दिया है। लोग यह सोचकर हैरान हैं कि जिस उम्र में भजन-कीर्तन में समय बिताया जाता है, उस उम्र में इस तरह की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here