सागर में पार्षद के घर पर हमले का मामला, क्षेत्रवासियों ने विधायक जैन को सौंपा ज्ञापन

सागर में पार्षद के घर पर हमले का मामला, क्षेत्रवासियों ने विधायक जैन को सौंपा ज्ञापन

Ad 1

सागर। केशवगंज वार्ड के नागरिकों ने पार्षद प्रतिनिधि चमन अंसारी के नेतृत्व में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और हाल ही में घटी गंभीर घटना की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान केशवगंज वार्ड में कुछ बदमाश धारदार हथियार लेकर पहुंचे और पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर के बाहर हंगामा किया। आरोप है कि आरोपियों ने घर का गेट खोलने का प्रयास किया तथा गेट पर हथियारों से वार कर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने मोतीनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

क्षेत्रवासियों ने विधायक जैन को बताया कि शहर में कटरबाजों और आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दूरभाष पर थाना प्रभारी से चर्चा की और आरोपियों के विरुद्ध अविलंब सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सख्त कार्यवाही के परिणाम समय सीमा में सामने आ अ चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक तत्व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप यादव, नासिर सिद्दीकी, धर्मेंद्र रजक, आदिल भाई, अयाज खान, इमरान संगम, अरमान सिद्दीकी, अनीश, शैलेंद्र कालपी, गजेंद्र ठाकुर, काशीराम रजक, नंदकिशोर कुर्मी, मदन कोरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here