भोपाल रंगों में सराबोर: सीएम मोहन यादव संग खेली गई फूलों की होली, शहरभर में जुलूस और जश्न

0

भोपाल रंगों में सराबोर: सीएम मोहन यादव संग खेली गई फूलों की होली, शहरभर में जुलूस और जश्न

देशभर की तरह मध्यप्रदेश में भी पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ होली मनाई जा रही है। 3 मार्च का दिन चंद्रग्रहण के साए में गुजर गया लेकिन 4 मार्च यानि बुधवार को सुबह होते ही हुरियारे निकल पड़े। लोग एक दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं, रंगों की बौछारों के बीच डीजे की धुन पर जमकर थिरक रहे हैं। हर गली, चौक-चौराहे पर होली की धूम मची है। राजधानी भोपाल में भी रंगोत्सव चरम पर है। बाजारों, सोसायटियों, कालोनियों में खूब रंग खेला जा रहा है, गुलाल उड़ाया जा रहा है। होली का उल्लास मुख्यमंत्री निवास पर भी दिखाई दिया। यहां कई जनप्रतिनिधि, आमजन एवं मीडियाकर्मी पहुंचे और सीएम मोहन यादव CM Mohan Yadav को गुलाल और रंगों से रंग दिया। सीएम हाउस में फूलों की होली भी खेली गई।
भोपाल में होली का चल समारोह भी निकाला जा रहा है। हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में होली का जुलूस दयानंद चौक से शुरू होकर जनकपुरी तक पहुंचेगा। हुरियारों ने धूम मचाते हुए भोपाल चौक बाजार से होली का चल समारोह निकाला। रंगों में भीगे लोग पीरगेट, भवानी मंदिर से होते हुए नाचते गाते निकले।
बुधवार सुबह से ही शहरभर में होली सेलिब्रेशन की धूम मची है। जहां बाजारों में जुलूस निकल रहे हैं वहीं गलियों में भी डीजे पर लोग थिरक रहे हैं। होली के मौके पर विशेष रूप से महाराष्ट्र के ढोल बुलाए गए जिसकी थाप पर भोपालवासी खूब थिरक रहे हैं।
होली के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में ही हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में होली मनाई। सीएम मोहन यादव को होली पर रंगों से रंगने और गुलाल लगाने कई लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। अनेक साधु-संत पंडित पुजारी, पत्रकार पार्टी कार्यकर्ता, कर्मचारी अधिकारियों ने सीएम को गुलाल और रंग लगाया। कई महिलाओं, कन्याओं ने भी सीएम मोहन यादव को तिलक किया। उनपर फूल बरसाए। सीएम ने भी सभी को तिलक व गुलाल लगाकर होली मनाई।

होली के रंग, अपनों के संग
मुख्यमंत्री निवास पर मनाई होली का एक वीडियो भी सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-

होली के रंग, अपनों के संग…
आज महापर्व होली के पावन अवसर पर भोपाल निवास में पूज्य संतगणों, आमजन, पत्रकार बंधुओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ एक-दूसरे को तिलक व गुलाल लगाकर होली मनाई।

आप सभी को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं!

https://x.com/DrMohanYadav51/status/2029093118180769831?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2029093118180769831%7Ctwgr%5E6faf1acb4001dda96be07132802067d97d65f49e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-37270506281261463197.ampproject.net%2F2601162341000%2Fframe.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here