सागर में 415 करोड़ की 64 शराब दुकानों के लिए फिर खुलेगा टेंडर, 10 मार्च को ई-ऑक्शन

0

सागर में 415 करोड़ की 64 शराब दुकानों के लिए फिर खुलेगा टेंडर, 10 मार्च को ई-ऑक्शन

सागर। मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) कमांक 45 दिनांक 20.02.2026 में प्रकाशित आबकारी ठेका व्यवस्था वर्ष 2026-27 एवं आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर के पत्र कमांक/7-ठेका/ई-909579 दिनांक 22.02.2026 एवं पत्र कमांक / ई-909579 दिनांक 06.03.2026 से प्राप्त निर्देशानुसार ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) प्रथम चरण की कार्यवाही उपरांत निष्पादन से शेष रहे जिले के 19 एकल समूहों में सम्मिलित 64 कम्पोजिट मदिरा दुकानें, जिनका आरक्षित मूल्य रूपये 4,15,82,79,331/- का निष्पादन ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) द्वितीय चरण के माध्यम से कलेक्टोरेट सभाकक्ष सागर में किया जाना है। इच्छुक आवेदक निर्धारित कार्यकम अनुसार मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) द्वितीय चरण की प्रकिया में भाग ले सकते है।

ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) द्वितीय चरण द्वारा निष्पादन कार्यकम

ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि दिनांक 10 मार्च 2026 को दोपहर 04:00 बजे तक।
ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि दिनांक 10 मार्च 2026 को दोपहर 04:05 बजे से।
ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि दिनांक 10 मार्च 2026 को सायं 05:30 बजे से सायं 06:50 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिये समयावधि में वृद्धि) ई-टैण्डर खोलने की तिथि 10 मार्च 2026 को सायंकाल 06:00 बजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here