सागर में मंदिरो को बना रहे चोर निशाना, दान पेटियों से नगदी पर किया हाथ साफ

मंदिरो को बना रहे चोर निशाना, दान पेटियों से नगदी पर किया हाथ साफ

सागर। शहर में लगातार चोरी के मामले बढ़ रहे है। चोरों में पुलिस का खौफ नजर ही नहीं आ रहा है। लगातार चोरियां होने से आमजन में भय का माहौल है। साथ ही इन चोरियों से पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पहले तो चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे थे लेकिन अब तो वह मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हंै। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिमझिरिया स्थित प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर और नीचे बने शनि देव मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बुधवार सुबह करीब 7 बजे मंदिर के संरक्षक रामकिशन यादव और पुजारी मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखी नगदी गायब थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि गोवर्धन मंदिर के नीचे स्थित शनि देव मंदिर में भी चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी से नगदी चोरी की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। ताकि चोरों की पहचान की जा सकेें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here