कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

0
कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंच कर परिजनों से की चर्चा 
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए एवं पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंच कर परिजनों से चर्चा भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी, एसडीएम श्री कुलदीप पाराशर सहित डॉक्टर एवं अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर संदीप जी आर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था की सूक्ष्मता से जानकारी प्राप्त की एवं निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में दवाओं का स्टॉक रहे एवं सभी डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ समय पर उपलब्ध रहें एवं अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएं। उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही महिलाओं एवं गर्भवती माता से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप सभी शीघ्र स्वस्थ हो उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे एंबुलेंस उपलब्ध रहे एवं कॉल आने पर तत्काल उसको कॉल स्थल तक रवाना किया जावे एवं पीड़ित मरीज आने पर तत्काल उसका इलाज सुनिश्चित किया जावे।
 उन्होंने कहा कि आवश्यक पढ़ना है पर ही वरिष्ठ उच्च अस्पताल के लिए रेफर किया जावे। उन्होंने प्रसव रूम, दवा वितरण केंद्र, स्टोर, डॉक्टर रूम, शौचालय, पेयजल स्थल सहित अन्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त मात्रा में साफ सफाई राखी जावे एवं अस्पताल परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार सफाई की जाए उन्होंने निर्देश दिए की आवश्यकता अनुसार चतुर्थ कर्मचारी की नियुक्ति की जावे।
पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे कलेक्टर, की चर्चा
कलेक्टर श्री संदीप जी आर रहली के पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों और माता से चर्चा की एवं कहा कि आप सभी अपने-अपने बच्चों को गाइडलाइन के अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र में 14 दिन इलाज कराए एवं पोषित होते ही पांच बार उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराए। कलेक्टर ने सभी माताओं से उनके स्वास्थ्य एवं उनके बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here