वेतन न मिलने से आहत नगर निगम कर्मी, पीली कोठी वाले बाबा के दरबार में लगाई सद्बुद्धि की गुहार

0

वेतन न मिलने से आहत नगर निगम कर्मी, पीली कोठी वाले बाबा के दरबार में लगाई सद्बुद्धि की गुहार

सागर। नगर निगम कर्मचारियों को वेतन सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के पंाचवे दिन शुक्रवार को म.प्र.नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शईदउद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पीली कोठी वाले बाबा जी के दरबार में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा नगर निगम सागर के अधिकारियों को सदबुध्दि प्रदान करने हेतु दुआ की गई।
इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव श्री राजेश सिंह राजपूत, सईद उद्दीन कुरैशी, श्री आनंद मंगल गुरु एवं कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष श्री हरेंद्र खटीक ने संयुक्त रूप से कहा कि आंदोलन के तहत  सभी कर्मचारी एकत्रित होकर विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे इसी के तहत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को म.प्र.नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शईदउद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पीली कोठी वाले बाबा जी के दरबार में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा नगर निगम सागर के अधिकारियों को सदबुध्दि प्रदान करने हेतु दुआ की गई । जिसमें नगर निगम कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में लंबित वेतन देने सहित अन्य कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करना, एनपीएस एवं जीपीएफ की राशि समय पर संबंधित खातों में जमा करना, प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करना, कर्मचारियों का शीघ्र नियमितीकरण तथा लंबित एरियर्स का भुगतान  एवं सेवानिवृत्त कर्मचारिय़ों की जमा राशि का भुगतान शामिल है। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी मांगें पूर्ण नहीं होतीं, आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। शनिवार को म.प्र.नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी एवं विभिन्न कर्मचारी संघों के नेतृत्व में सायं 4 बजे अम्बेडकर प्रतिमा एवं भगवानगंज गुरूद्वारा जायेंगे।
इस अवसर पर बृजेश तिवारी, देवकुमार चौबे, कुलदीप बाल्मीकि, राधेश भार्गव, धर्मेन्द्र बन्टू बोहरे, राजेन्द्र सनकत, रिजवान खान, रज्जन करोसिया, श्री संयम चतुर्वेदी, जावेद खान, रविशंकर श्रीवास्तव, अभिलाषा नामदेव, जयंती नामदेव, संध्या तिवारी, लक्ष्मी कोरी, अनिल दुबे, राजेश नापित, प्रकाश ताम्रकार, प्रकाश मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में नगर निगम की सभी शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here