Friday, January 9, 2026

सागर में ननि कर्मचारियों ने लंबित वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई

Published on

नगर निगम कर्मचारियों ने लंबित वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर निगम सभाकक्ष में बैठक हुई

नगर निगम कर्मचारी संघों ने सफाई कर्मचारी यूनियनों को समर्थन दिया

सागर।  नगर निगम कर्मचारियों की वेतन सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम सभाकक्ष में सभी संघों की बैठक आयोजित की गई तथा निर्णय लिया गया कि नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं कर्मचारी कल्याण मोर्चा एवं सभी सफाई कर्मचारी यूनियन एक साथ आंदोलन करेंगे।
इस संबंध में न.नि.न.पा.कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव श्री राजेश सिंह राजपूत ने बताया कि नगर निगम के दोनों संघों ने सफाई कर्मचारी यूनियन को अपना समर्थन दे दिया है। अब कर्मचारियेां के हितों के लिये एक साथ सामूहिक रूप से आंदोलन किया जायेगा।
कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में लंबित वेतन देने सहित अन्य कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करना, एनपीएस एवं जीपीएफ की राशि समय पर संबंधित खातों में जमा करना, प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करना, कर्मचारियों का शीघ्र रिक्त पदों पर नियमितीकरण की कार्रवाई करने तथा लंबित एरियर्स का भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मचारिय़ों की जमा राशि का भुगतान शामिल है।कर्मचारी संघ ने कहा है कि जब तक सभी मांगें पूर्ण नहीं होतीं, आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर आनंद मंगल गुरू, शईदउद्दीन कुरैशी, वर्षा समद, कुलदीप बाल्मीकि, माधव चढार, राजेन्द्र सनकत, स्वदेश सनकत, विकास गुरू, बाबू मंछदर, हेमंत सारवान, सुरेन्द्र महावत, मनोज चोबे, शकुनतला गोस्वामी,  राजेश चौबे, धर्मेन्द्र बन्टू बोहरे, रिजवान खान, रज्जन करोसिया, श्री संयम चतुर्वेदी, जावेद खान, जयंती,रविशंकर श्रीवास्तव,,अनिल दुबे, राजेश नापित, प्रकाश ताम्रकार, बृजेश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में नगर निगम की सभी शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित सागर।...

More like this

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।