कमिश्नर डॉ. अजय खेमरिया ने किया घरौंदा आश्रम का निरीक्षण

सागर। मध्य प्रदेश निशक्तजन आयोग के कमिश्नर डॉ अजय खेमरिया सोमवार को सागर दौरे पर थे। इस दौरान आयोग कमिश्नर डॉक्टर खेमरिया में घरौंदा आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर ख़ेमरिया के साथ मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य ओंकार सिंह, बाल कल्याण समिति सदस्य अनिल रैकवार, भगवत शरण वनवारिया भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अजय ख़ेमरिया ने आश्रम संचालिका को निर्देश दिए कि लाइफ लाइन सर्विस सोसायटी ओर घरौंदा आश्रम के समस्त विभागीय दस्तावेज़ अलग अलग रखे। आश्रम का आय व्यय का लेखा जोखा पारदर्शिता पूर्ण हो। आश्रम में जितनी संख्या में बच्चों और बड़ों को रखने की मान्यता है उतनी ही संख्या में उनको रखा जाए।

किसी भी मामले में नियमों का उल्लंघन न करे। उन्होंने कहा कि निशक्तजनों के मामले मे संवेदनशीलता के साथ काम करे। आयोग कमिश्नर ने इसके अलावा दस्तावेज भी देखे और आश्रम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी और पर्याप्त साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here