Sunday, December 7, 2025

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत : गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ा

Published on

spot_img

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत : गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ा

सागर : जैसीनगर थाना क्षेत्र में सागर–सिलवानी स्टेट हाईवे-15 पर गेहूंरास तिराहा गैस एजेंसी के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलवानी की तरफ से आ रहा ट्रक अचानक बाइक के पीछे जा भिड़ा और चालक बिना रुके वाहन लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और गुस्से में सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

सूचना मिलने पर जैसीनगर पुलिस सक्रिय हुई और आसपास के थानों को अलर्ट किया। कुछ ही देर बाद पुलिस ने ग्राम बड़ौदा सागर के पास ट्रक क्रमांक MP-15-HA-2300 को रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन जप्त करने और गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में जान गंवाने वाला युवक कोरी पिता रेवाराम कोरी (उम्र 19 वर्ष) निवासी घाटमपुर, रहली बताया गया है। वह जैसीनगर अपने मौसिया मूलचंद कोरी के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। मंगलवार को वह बस्ती में घूमने निकला था तभी यह दुर्घटना हो गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this