MP : तुम्हारे भगवान हैं, मेरे नहीं कथित टिप्पणी के बाद गर्ल्स हॉस्टल में मारपीट और हंगामा

0

MP : तुम्हारे भगवान हैं, मेरे नहीं कथित टिप्पणी के बाद गर्ल्स हॉस्टल में मारपीट और हंगामा

रीवा | मध्य प्रदेश। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास में गुरुवार को दो छात्राओं के बीच हुआ विवाद बड़ी घटना में बदल गया। आरोप है कि बहस के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और एक छात्रा को लंबे समय तक कमरे में रोके रखा गया।

पीड़ित छात्रा स्मिता के अनुसार, वह अपने कमरे में पूजा कर रही थी। इसी दौरान उसकी रूममेट आयशा परवीन सिगरेट पीते हुए कमरे में आई और पूजा स्थल के पास सिगरेट की राख झाड़ने लगी। स्मिता ने आपत्ति जताई तो कथित तौर पर आयशा ने कहा, “ये तुम्हारे भगवान हैं, मेरे नहीं।” इस बयान पर दोनों में तीखी बहस छिड़ गई।

स्मिता का आरोप है कि इसके बाद आयशा ने अपनी एक सहेली को बुलाया और दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे करीब दो घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और बाहर निकलने नहीं दिया गया।

घटना की शिकायत छात्रा ने हॉस्टल वार्डन और विश्वविद्यालय के कुलगुरु से की। लेकिन तुरंत कार्रवाई न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सक्रिय हो गई और हॉस्टल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

एबीवीपी के जिला संयोजक पीएन पांडेय ने कहा कि पीड़ित छात्रा के साथ गंभीर मारपीट हुई है और उसकी सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने आरोपित छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने घोषणा की कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान जारी किया है। कुलगुरु राजकुमार कुडारिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद हॉस्टल वार्डन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here