Saturday, December 6, 2025

तीन माह से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार : शराब पीने रुपये नहीं देने पर युवक पर किया था चाकुओं से हमला

Published on

spot_img

तीन माह से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार : शराब पीने रुपये नहीं देने पर युवक पर किया था चाकुओं से हमला
सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात करने के बाद पिछले तीन माह से फरार चल रहा था, उसे पकड़कर पुलिस ने थाने लाई है। जहां पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को विवाद में घायल सहदेव पिता बलवंत सिंह ठाकुर 23 वर्ष निवासी परकोटा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल सहदेव के बयान लिये। जिसमें घायल ने बताया कि वह 9 अगस्त की रात करीब 9 बजे अपने साथी अमन तिवारी के साथ बाइक पर सवार होकर घर परकोटा जा रहा था। महलवार माता मंदिर के पास चौरसिया धर्मशाला के सामने पहुंचा। जहां चैतन्य चौरसिया और ओम चौरसिया दोनों निवासी पुरव्याउ टोरी मिले, उन्होंने रास्ता रोक लिया। बाइक खड़ी की तो वह शराब पीने के लिये 500 रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने से मना किया तो गालीगलौज शुरू कर दी, गालियां देने से रोका। तभी चैतन्य चौरसिया ने जेब से छुरा निकाला और हमला कर दिया, छुरा सीने पर लगा। ओम ने छुरा मारा तो जांघों पर लगा, वारदात कर आरोपी मौके से भाग गये। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चैतन्य उर्फ सिद्धांत पिता रूपनारायण चौरसिया 23 वर्ष निवासी पुरव्याऊ टोरी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया गया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी चैतन्य को पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी ओम अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this