Saturday, December 6, 2025

लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र हुए हॉस्पिटल से डिसचार्ज,अब घर पर ही होगा इलाज

Published on

spot_img

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह एक एम्बुलेंस में उन्हें घर ले जाया गया। परिवार ने एक्टर को घर ले जाने का तय किया है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है।
सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती किया किया था, डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए थे और देशभर से फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे थे। लेकिन बुधवार को उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज करके घर ले जाने की खबर आई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, “धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे के करीब हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। उनका इलाज घर पर चलता रहेगा क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका ट्रीटमेंट करवाने का फैसला किया है।” धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने बताया था कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार है और पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया से निजता बनाए रखने का आग्रह किया था। मंगलवार रात तक हॉस्पिटल में धर्मेंद्र से मिलने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा।

बीती रात बढ़ी थी हॉस्पिटल के बाहर हलचल

बीती रात बॉबी देओल, सनी देओल और धर्मेंद्र के पोतों (करण और राजवीर) को हॉस्पिटल से वापस लौटते देखा गया था। उनके चेहरों के हावभाव फैंस की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। लेकिन इस बीच एक्टर को हॉस्पिटल से डिसचार्ज किया जाना उनके फैंस के लिए राहत की खबर हो सकती है। धर्मेंद्र के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें एक एम्बुलेंस को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से बाहर आते देखा जा सकता है। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का भारतीय सिनेमा जगत में योगदान अद्वितीय रहा है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।