सागर में 14 बच्चें रतनजोत के बीज खाकर बीमार हो गए, इलाज जारी

0

सागर। जैसीनगर ब्लाक के ग्राम करैया में प्राइमरी स्कूल के 14 बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत के बीजों को खा लिए जिस कारण वह गंभीर रूप से बीमार हो गए उन्हें तत्काल 4 एंबुलेंस से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया।

खबर लगते ही मंत्री गोविंद सिंह जी राजपूत ने फोन पर डॉक्टरों को निर्देश देते हुए उनकी हरसंभव चिकित्सा हेतु अधीनस्थ डॉक्टर को कहा उसके बाद डॉक्टरों ने गहन चिकित्सा में लिया क्षेत्र से लौटते हुए सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय हीरा सिंह राजपूत जी ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सभी बच्चों का हाल-चाल जाना व हाल-चाल जानते हुए उनके परिजनों से बातचीत की एवं डॉक्टर को हर संभव इलाज एवं मदद कहा

शीघ्र ही जिला कलेक्टर सीएमएचओ जिला सीईओ मेडिकल अधिष्ठाता जिला शिक्षा अधिकारी सहित प्रशासनिक अमला बच्चों का हाल जानने बीएमसी पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए तत्काल प्रबंधन को निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here