Sunday, December 7, 2025

सागर मोतीनगर पुलिस की तत्पर कार्रवाई बैटरी चोर चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार

Published on

spot_img

सागर मोतीनगर पुलिस की तत्पर कार्रवाई बैटरी चोर चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार

सागर। दिनांक 10.10.2025 को फरियादी भागीरथ पिता सुखलाल प्रजापति, उम्र 49 वर्ष, निवासी राजीवनगर वार्ड सागर ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका ईंट का भट्टा बम्होरी रेंगुवा में स्थित है। उन्होंने अपना ट्रैक्टर क्रमांक MP16-AA-7436 लगभग चार माह पूर्व कलू पटैल निवासी बम्होरी रेंगुवा के घर के सामने खड़ा किया था।

दिनांक 10.10.2025 की रात लगभग 03:30 बजे फरियादी को राजेश पटैल निवासी बम्होरी रेंगुवा ने सूचना दी कि उनके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर एक व्यक्ति ले जा रहा है। सूचना पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 379 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना तंत्र विकसित किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन पिता माखनलाल पटैल, उम्र 27 वर्ष, निवासी पीली कोठी के पास झुग्गियों में, थाना केंट सागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया तथा चोरी की गई बैटरी (कीमत लगभग ₹8000) बरामद की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।