Friday, January 9, 2026

सागर में पुलिस ने किया हत्याकाण्ड का पर्दाफाश , पाँच आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी जप्त

Published on

पुलिस ने किया हत्याकाण्ड का पर्दाफाश , 05 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी जप्त

सागर। दिनांक 29/09/2025 को जिले के थाना शाहगढ़ पर फरियादी दीपपाल यादव पिता परमलाल यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बगरोही द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गांव के ही जगदीश यादव एवं अन्य लगभग 10 आरोपियों ने फरियादी पक्ष पर कुल्हाड़ी एवं डण्डों से हमला किया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण फरियादी के पिता पप्पू उर्फ परमलाल यादव की मृत्यु हो गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 298/2025 धारा 103(2), 115(2), 118(1), 190, 191(2), 191(3), 296 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

जिला सागर के पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देश पर गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष कार्ययोजना बनाई गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. श्री संजीव उइके एवं श्री लोकेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर
के निर्देशन तथा एसडीओपी बण्डा श्री प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना शाहगढ़ पुलिस की 04 टीमें गठित की गईं।

लगातार सघन तलाश एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने आज दिनांक 03/10/2025 को ग्राम बगरोही से निम्न 05 आरोपियों को दस्तयाब किया –

1. सोवत उर्फ खिल्ला यादव पिता अच्छेलाल यादव

2. हल्कन यादव पिता बिरजुआ यादव

3. अर्जुन यादव पिता जगदीश यादव

4. विनोद यादव पिता हल्के यादव

5. मुन्ना यादव पिता बिरजुआ यादव

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं डण्डे विधिवत जप्त किए गए। तत्पश्चात सभी आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम

थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक संदीप खरे, उप निरीक्षक मकसूद अली, उप निरीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक लोकविजय सिंह, राजेश खरे, रामलाल, प्रधान आरक्षक हरिराम, खूबसिंह, राजेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, आरक्षक दिनेश साहू, सुरेन्द्र लोधी, लखन पटैल, दुर्गेश पटैल, जगदीश असाटी, अभिषेक, बॉबी, अरविंद यादव, उमाशंकर, नन्हेलाल महिला आरक्षक मनीषा का विशेष योगदान रहा।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित सागर।...

More like this

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।