Sunday, December 14, 2025

MP : किडनी फेलियर से मासूमों की मौत का सिलसिला जारी, 30 दिन में 9 बच्चों ने तोड़ा दम

Published on

spot_img

MP : किडनी फेलियर से मासूमों की मौत का सिलसिला जारी, 30 दिन में 9 बच्चों ने तोड़ा दम

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बच्चों में किडनी फेलियर से हो रही मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब 30 दिनों में अब तक 9 मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला बुधवार को सामने आया, जब नागपुर में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। परासिया एसडीएम सौरभ कुमार यादव ने किडनी संक्रमण से अब तक 9 बच्चों की मौत की पुष्टि की है। हाल ही में मोर डोंगरी गांव के एक बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

बीमारी की शुरुआत और अब तक की स्थिति

जानकारी के अनुसार, यह सिलसिला 4 सितंबर से शुरू हुआ था, जब पहले बच्चे की मौत हुई थी। इसके बाद एक महीने के भीतर आंकड़ा 9 तक पहुंच गया। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

स्क्रीनिंग अभियान जारी

प्रशासन अब तक 1,400 बच्चों की स्क्रीनिंग कर चुका है और यह प्रक्रिया जारी है। प्रतिदिन करीब 120 बच्चों की जांच की जा रही है, ताकि संभावित मामलों की पहचान कर समय पर उपचार मिल सके। एसडीएम यादव ने बताया कि विभाग स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य महकमा बीमारी के असली कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं। प्रशासन ने कहा कि किसी भी बच्चे के स्वास्थ्य में लापरवाही नहीं बरती जाएगी और प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।