Saturday, December 6, 2025

गिरफ्तार दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को SIT छिंदवाड़ा ले गई

Published on

spot_img

भोपाल डेस्क। प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चो की मौतों के मामले में गिरफ्तार दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को छिंदवाड़ा ​​​​​​के ​परासिया लेकर SIT ( स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम पहुंच गई है. गोविंदम तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल्स कंपनी का मालिक है।

इसे प्रदेश में 23 बच्चों की मौत के बाद जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ के मामले में गिरफ्तार कर छिंदवाड़ा ले जाया गया है। रंगनाथन पर 20,000 रुपये का इनाम था।

हालांकि पुलिस चेन्नई में दबिश देकर रंगनाथन गोविंदन को गिरफ्तार किया है. वो घटना के बाद से ही अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया था. बता दें कि मध्य प्रदेश की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने चेन्नई में डेरा डालकर गोविंदम की तलाश की, जिसके बाद बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का मालिक रंगनाथन गोविंदन विदेश भागने की फिराक में था. दरअसल, आरोपी रंगनाथन के बच्चे विदेश में रहते हैं. ऐसे में पुलिस को आशंका थी कि रंगनाथन देश छोड़कर भाग सकता है. पुलिस ने हर लिहाज से अपनी तैयारी कर रखी थी.वहीं छिंदवाड़ा पुलिस ने 12 सदस्यों की एसआईटी टीम गठित की है, जिसमें से 6 सदस्य तमिलनाडु गए थे. ये टीम कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ को बनाने वाली कंपनी का मालिक तमिलनाडु के चेन्नई से गिरफ्तार किया। अब तक तीन मृत बच्चों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. फॉरेंसिक और विशेषज्ञों की मदद से तकनीकी सबूत जुटाने का कार्य किया जा रहा है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।