CM डॉ. यादव ने सागर में श्री कृष्ण -अर्जुन रथ को देखकर निगमायुक्त खत्री के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की
सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मान गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे तब उन्होंने निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा चौराहों का सौन्दर्यीकरण करने अंबेडकर वार्ड में बनाए गए संविधान चौक एवं संतकबीर वार्ड में शीतला माता मंदिर के पास बनाए गए श्री कृष्ण -अर्जुन रथ के पास रुककर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर एम आईं सी सदस्य धमेंद्र खटीक ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा इसी प्रकार शहर के चौराहों का सौन्दर्यीकरण किया गया है, उन्होंने शहर के ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जहां पर हमेशा ही गंदगी रहती थी उन स्पाटों का सौंदर्यीकरण किया है।
इसी प्रकार बस स्टैंड के पास समुद्र मंथन , पीली कोठी के पास स्टेप फाउंटेन का निर्माण भी कराया है जिससे शहर अब सुंदर दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निगमायुक्त द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान एम आईं सी सदस्य धमेंद्र खटीक ने वार्ड वासियों के साथ मुख्यमंत्री जी का पुष्प पहनाकर स्वागत किया।
चैनल एडिटर गजेन्द्र ठाकुर 9302303212