Sunday, December 14, 2025

एक से डेढ़ माह के अंदर होगा साई वाटिका कॉलोनी की सड़क का निर्माण: निगमायुक्त

Published on

spot_img

एक से डेढ़ माह के अंदर होगा कॉलोनी की सड़क का निर्माण : निगमायुक्त

सड़क, नाली की समस्या को कॉलोनीवासियों ने किया भोपाल रोड पर चक्काजाम

सागर। सांई वाटिका सामाजिक विकास समिति राजीव नगर वार्ड द्वारा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर पहले प्रशासन को अनेक ज्ञापन सौंपे गए थे और आगामी समय में मांगे पूरी न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी गई थी। प्रशासन द्वारा ध्यान न दिए जाने के चलते 6 जुलाई रविवार को भोपाल रोड पर चक्का जाम प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कलेक्टर, नगर निगम प्रशासन, सांसद, नगर विधायक एवं पार्षद के विरोध में नारे लगाए। चक्काजाम प्रदर्शन में वार्ड पार्षद पहुंचे और कहा कि हम कॉलोनीवासियों के साथ है अगर इस बार रोड नहीं बनी तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। हालांकि पार्षद प्रहलाद पटैल जीतने के बाद शायद पहली बार ही कॉलोनी में पहुंचे और मुलाकात की। चक्काजाम के तीन घंटे बाद प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वान देकर चक्काजाम प्रदर्शन को खत्म कराया गया। हालांकि चक्काजाम के दौरान उस सड़क से गुजर रही एम्बूलेंसों को प्रदर्शनकारियों ने जाने दिया।


समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह यादव एवं सचिव राम दुबे द्वारा जानकारी दी गई है कि कॉलोनीवासियों की मांग पूरी न होने के चलते रविवार को चक्काजाम प्रदर्शन किया गया जिसमें लगभग एक हजार प्रदर्शनकारियों ने भाग लेकर प्रदर्शन का समर्थन किया। लगभग दो घंटे चले चक्काजाम के दौरान नगर निगम आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम उपायुक्त, एसडीएम, तहसीलदार, आरआई, नगर निगम इंजीनियर एवं अतिक्रमण अमला ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया।
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने प्रदर्शन कर रहे कॉलोनीवासियों को बताया कि आगामी समय में शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया जारी कर रोड का निर्माण कार्य सीमांकन कराकर कराया जाएगा।
2005 में नगर निगम सागर से विधिवत नक्शा (ले-आउट) स्वीकृत हुआ था
प्रदर्शन कर रहे कॉलोनीवासियों ने अपनी मांगों को रखते हुए बताया कि सांई वाटिका कॉलोनी का वर्ष 2005 में नगर निगम सागर से विधिवत नक्शा (ले-आउट) स्वीकृत किया गया था। तथा कॉलोनाईजर द्वारा प्लॉटों की बिक्री ले-आउट अनुसार एप्रोच रोड 20 फुट तथा अन्दर कॉलोनी में 25 फुट एवं 20 फुट रोड अनुसार ले-आउट के आधार पर बिक्री की गई थी। इसके पश्चात वर्ष 2009 में कॉलोनाईजर द्वारा प्लॉटों की बिक्री पश्चात्त कॉलोनी नगर निगम सागर को हेण्डओवर की गई थी।
कॉलोनी वासियों के द्वारा नगर निगम सागर को कई बार आवेदन दिये गये। लेकिन नगर निगम सागर द्वारा स्वीकृत एप्रोच रोड नहीं बनाया गया है, और न ही कॉलोनी के अन्दर कोई रोड का निर्माण किया गया। इससे कॉलोनी में निवासरत लगभग 250 परिवार समस्याओं से प्रभावित हो रहे हैं।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि यदि कॉलोनी का मुख्य एप्रोच रोड 20 फिट विवादित था तो नगर निगम नक्शे (ले-आउट) को क्यों स्वीकृत किया गया तथा कॉलोनी को वर्ष 2009 में अपने अधिकार क्षेत्र में नगर निगम सागर द्वारा क्यों लिया गया एवं अभी तक वर्ष 2009 से मुख्य रोड के विवाद को क्यों नहीं सुलझाया गया।
उपरोक्त विषय के संबंध में नगर निगम आयुक्त एवं जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर, विधायक को एवं नगर निगम महापौर एवं स्थानीय पार्षद को एवं सिटी मजीस्ट्रेट तथा सीएम हेल्पलाईन पर भी शिकायतें की गई हैं लेकिन अभी तक बिना कोई निराकरण के शासन द्वारा शिकायतें बंद करा दी गई है।
कॉलोनीवासियों द्वारा 24 जून 2025 को कलेक्टर, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम आयुक्त, नगर निगम महापौर को समस्याओं से अवगत कराने हेतु आवेदन दिया गया था तथा निराकरण न होने की स्थिति में भोपाल रोड पर चक्काजाम करने की लिखित सूचना भी दी गई थी। लेकिन उसके पश्चात अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके चलते समस्त कॉलोनीवासियों द्वारा भोपाल मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया गया।
यह रहे प्रदर्शन में शामिल
चक्काजाम प्रदर्शन के दौरान महेन्द्र दुबे, सतीश दरे, योगेश पटैल, नवीन तिवारी, गिरीश श्रीवास्तव, बालकृष्ण झा, रूपेश साहू, सुरेन्द्र ठाकुर, कमलकिशोर अहिरवार, राजकुमार साहू, विनोद वैद्य, योगेश दुबे, ओम दुबे, रमाकांत गुप्ता, कमलेश कुमार दुबे, आशुतोष दुबे, योगेश श्रीवास्तव, रामदास अग्निहोत्री, रीतेश सेन, विकास तिवारी, आदित्य नामदेव, लकी अग्निहोत्री, महेन्द्र राजपूत, नीलेश भार्गव, अनिल भारद्वाज, राजकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।