Thursday, December 4, 2025

सागर में जिला क्षत्रिय समाज ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, झूठी FIR पर विरोध जताया

Published on

spot_img

 

जिला क्षत्रिय समाज ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
क्षत्रिय समाज के व्यक्ति पर झूठी एफ.आई.आर को लेकर जताया विरोध
जिले भर से शामिल हुए क्षत्रिय समाज के लोग
क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ भाजपा नेता पर की गई झूठी एफ.आई.आर. खारिज हो
क्षत्रिय समाज के किसी भी व्यक्ति पर झूठी एफ.आई.आर. या अत्याचार बरदाश नहीं किया जायेगा: हरिराम सिंह कैथोरा कार्यवाहक क्षत्रिय समाज सागर

सागर।  जिला क्षत्रिय समाज सागर द्वारा आज शुक्रवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिला क्षत्रिय समाज के संरक्षक, भाजपा के वरिष्ठ नेता मालथौन जनपद के पूर्व अध्यक्ष, जनभागिदारी समिति मालथौन के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा सरकार द्वारा मालथौन नगर पंचायत के मनोनीत अध्यक्ष नीलकमल राजपूत के पिता गोविंद सिंह मालथौन पर विगत 02 जुलाई 2025 को थाना मालथौन में राजनैतिक द्वैश एवं ईश्या के चलते एक नेता के इशारे पर अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के तहत झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया है। दरअसल विगत दिनों जिला क्षत्रिय समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हजारों क्षत्रिय समाज के लोगों को एकत्रित कर जयंती मनायी गई थी। जिसमें गोविंद सिंह मालथौन ने बढ़ चढ़कर समाज के सैकड़ों लोगों के साथ भाग लिया था, इसी वजह से नेताजी ने द्वेशवश गोविंद सिंह मालथौन की छवि खराब करने के लिए फर्जी मुकदमें की कार्यवाही करायी। चूंकि गोविंद सिंह मालथौन ना केवल क्षत्रिय समाज बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता है।
ज्ञापन में जिला क्षत्रिय समाज द्वारा मांग की गई कि इस तरह का कृत्य करने वाले पुलिस अधिकारी को निलंबित करें एवं गोविंद सिंह मालथौन पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत दर्ज झूठे प्रकरण की जांच सक्षम वरिष्ठ अधिकारी से कराये जाकर मामले में खातमा/खारजी लगायी जाये साथ ही जांच होने तक थाना मालथौन एस.डी.ओ.पी. एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया जावे कि जांच दौरान उक्त मामले में किसी भी व्यक्ति की गिरफतारी ना की जावे। जिला क्षत्रिय समाज द्वारा कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि राजनैतिक द्वेश एवं प्रतिद्वंद्विता के चलते अपने रसूक का गलत फायदा उठाकर गरीब किसानों एवं क्षत्रिय समाज के गोविंद सिंह मालथौन पूर्व जनपद अध्यक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। गोविंद सिंह मालथौन एवं अन्य 17 कृषकों का नगर पंचायत मालथौन द्वारा आवैधानिक रूप से रास्ता बंद कर दिया गया है। ज्ञापन में क्षत्रिय समाज द्वारा चेतावनी दी गई यदि उक्त संबंध में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो जिला क्षत्रिय समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेग, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर हीरा सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह केसली जिला पंचायत उपाध्यक्ष, धीरज सिंह औरिया अध्यक्ष भाजपा किसान प्रकोष्ठ, राजकुमार सिंह बरकोरी पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, सुरेन्द्र सिंह देवरी पूर्व जनपद अध्यक्ष, रामबाबू सिंह ठाकुर जनपद अध्यक्ष जैसीनगर, सरबन सिंह उमरारी प्रतिनिधि नगर पंचायत सुरखी, बादल सिंह ललोई जनपद अध्यक्ष, जाहर सिंह ठाकुर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, सत्यजीत सिंह समाजसेवी बीना, अमर सिंह डाबरी, मंगल सिंह ठाकुर वरिष्ठ क्षत्रिय समाज, अरविंद सिंह ठाकुर बंडा जिला पंचायत सदस्य, देवेन्द्र सिंह ठाकुर जिला पंचायत सदस्य, सुरेन्द्र सिंह क्षीर, अशोक सिंह ढ़ाना, राजकुमार सिंह भापेल, अशोक सेवन, अरविंद सिंह राजपूत, संतोष सिंह नयाखेड़ा, अमर सिंह भैंसा, विवेक सिंह राजपूत बीना, गोविंद सिंह किर्रावदा, राजाभाई ढ़ूरूआ बीना, सुल्तान सिंह मालथौन, भगवतशरण, रघुराज सिंह सीहोरा, पुष्पेन्द्र सिंह हिलगन, बिजेन्द्र सिंह चितौरा, संदीप सिंह भापेल, बिजेन्द्र सिंह बिलहरा, अभिजीत सिंह सरपंच सानौधा, प्रशांत सिंह सेमाढ़ाना, बरूण सिंह पड़रई, रविसिंह गोपालगंज, उमेश सिंह ठाकुर केवलारी, हैमेश गौर टीला, सीताराम सिंह बड़गान, अशोक सिंह पटौआ, रूपेश सिंह रिमखिरिया, प्रबेन्द्र सिंह सागौनी, देशराज सिंह घूघर, नीरज सिंह नयाखेड़ा, बुंदेल सिंह मंडल अध्यक्ष सुरखी, बाबूसिंह राजपूत गेंहूरास, रामजी लुहारी, शैलेन्द्र सिंह बम्हौरी करणी सेना जिला अध्यक्ष, महेश सिंह बरौदा, विक्रम सिंह राजपूत, सनिल सिंह, बिजेन्द्र सिंह, रामराज सिंह, इंद्राज सिंह खुरई, रामजी राजपूत सहित जिले भर के क्षत्रिय समाज के सैकड़ों समाजबंधु शामिल हुए।

Latest articles

सागर में पार्षद नईम खान की मौत, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया उन्हें

सागर। शहर के शनीचरी वार्ड (BJP) से पार्षद नईम खान (67) की सुबह 5...

शासकीय विद्यालयों में ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने, शैक्षणिक अमले की नियमित उपस्थिति के निर्देश

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में विद्यालयों का औचक निरीक्षण सागर। कलेक्टर संदीप जी आर...

सागर में स्कूल बसों की सघन जाँच, 4 पर जुर्माना 2 बसें जप्त हुई

  सागर। कलेक्टर महोदय, सागर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दिनांक 03/12/2025 को...

विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति

नरयावली विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को...

More like this

सागर में पार्षद नईम खान की मौत, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया उन्हें

सागर। शहर के शनीचरी वार्ड (BJP) से पार्षद नईम खान (67) की सुबह 5...

शासकीय विद्यालयों में ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने, शैक्षणिक अमले की नियमित उपस्थिति के निर्देश

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में विद्यालयों का औचक निरीक्षण सागर। कलेक्टर संदीप जी आर...

सागर में स्कूल बसों की सघन जाँच, 4 पर जुर्माना 2 बसें जप्त हुई

  सागर। कलेक्टर महोदय, सागर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दिनांक 03/12/2025 को...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।