Friday, December 5, 2025

आदिवासियों को उजाड़ने की कार्रवाई पर भड़के शिवराज, डीएफओ को हटाया गया

Published on

spot_img

आदिवासियों को उजाड़ने की कार्रवाई पर भड़के शिवराज, डीएफओ को हटाया गया

भोपाल। खिवनी अभयारण्य क्षेत्र में आदिवासियों के घर तोड़े जाने और जमीन से बेदखल करने की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त रुख दिखाया है। शिवराज की नाराजगी के बाद रविवार को सीहोर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) मगन सिंह डाबर को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए। उनकी जगह अब लघु वनोपज संघ की उप वन संरक्षक अर्चना पटेल को सीहोर का नया डीएफओ बनाया गया है।

इस पूरे मामले की शुरुआत शनिवार को हुई, जब सीहोर कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा समिति की बैठक के दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे। आदिवासियों ने आरोप लगाया कि खिवनी अभयारण्य क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने उनके मकान तोड़ दिए और उन्हें जबरन उनकी जमीनों से बेदखल किया जा रहा है।

जैसे ही शिवराज को आदिवासियों की आपबीती पता चली, वे अधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि किसी भी हालत में आदिवासियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

रविवार को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की और पूरी कार्रवाई पर अपनी नाराजगी जताई। शिवराज ने साफ कहा कि जो भी अधिकारी आदिवासियों को बेवजह उजाड़ने में शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री से चर्चा के कुछ ही घंटे बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए सीहोर के डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटाने के आदेश जारी कर दिए। अब अर्चना पटेल सीहोर की नई डीएफओ होंगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वन विभाग के बाकी अधिकारियों के कामकाज पर भी सरकार की पैनी नजर रहेगी, ताकि आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा की जा सके।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this