Sunday, January 18, 2026

होटल वेलवेट इन में पुलिस का छापा, देह व्यापार का खुलासा, होटल संचालक सहित पांच गिरफ्तार

Published on

होटल वेलवेट इन में पुलिस का छापा, देह व्यापार का खुलासा, होटल संचालक सहित पांच गिरफ्तार

जबलपुर। विजय नगर स्थित ओंकार प्रसाद तिवारी नगर के जीरो डिग्री पर बने होटल वेलवेट इन में बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। छापे के दौरान होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से होटल संचालक प्रदीप मिश्रा सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को मिली थी शिकायत

होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद लार्डगंज थाना पुलिस की टीम को जांच के लिए भेजा गया। जैसे ही पुलिस दल होटल में पहुंचा, वहां मौजूद स्टाफ भागने लगे। पुलिस ने तुरंत होटल के कमरों की तलाशी ली। कुछ कमरों को खोलने से रोकने का भी प्रयास किया गया, लेकिन सख्ती दिखाते हुए सभी कमरे खुलवाए गए।

आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती मिले

तलाशी के दौरान एक कमरे में जीवन पांडे नामक युवक एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। अन्य कमरों में दो युवतियां भी पाई गईं। पकड़ी गई युवतियों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मौके से होटल संचालक प्रदीप मिश्रा, जीवन पांडे और तीन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी से पूछताछ जारी है।

लंबे समय से चल रहा था अवैध धंधा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल वेलवेट इन में काफी समय से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। होटल प्रबंधन, ग्राहकों को युवतियों के फोटो दिखाकर सौदा तय करता था। चयनित युवती के आधार पर दरें भी तय होती थीं।

दूसरे राज्यों से भी आती थीं युवतियां

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि होटल में बाहरी जिलों और अन्य राज्यों से युवतियों को लाया जाता था। किसी भी युवती को लंबे समय तक होटल में नहीं रोका जाता था। ग्राहकों को पहचान छिपाकर भी कमरा उपलब्ध कराया जाता था। पुलिस ने होटल के रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

पुलिस की कार्रवाई जारी

लार्डगंज थाना पुलिस द्वारा होटल संचालक के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई युवतियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...
error: Content is protected !!