केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रमों के लिए भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रमों के लिए भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

सागर। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम जिला प्रभारी वृंदावन अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,विधायक प्रदीप लारिया सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार ने संबोधित किया!

कार्यशाला में आपातकाल के काले अध्याय कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पाठक,श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से जयंती तक कार्यक्रम प्रभारी जगन्नाथ गुरैया योग दिवस प्रभारी शैलेश केशरवानी,पर्यावरण दिवस प्रभारी यश अग्रवाल प्रदेशकार्य समिति सदस्य शशि कैथोरिया मंचा सीन रहें। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे एवं आभार जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपबल्धियों को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के तहत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। इसके लिए 5-6 जून को जिला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 9 जून को डिजिटल प्रतियोगिता होगी। 9 जून को प्रदेश स्तर और 10-11 जून को जिला स्तर पर पत्रकार-वार्ताओं का आयोजन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित आयोजित किए जाएंगे। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जल संरक्षण की दृष्टि से तालाबों, पोखरों एवं कुओं आदि के संरक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां’ के नाम के तहत पौधा रोपकर उसे सहजने का काम हम सभी को करना है। जिले में प्रोफेशनल मीट और मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर संकल्प लिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ लोगों को मिल सके। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाए। 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती मनायी जाएगी। 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से प्राण प्रण से जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की कमान संभाली, उसके बाद देश में हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था वाल देश बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है और देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने संभागीय कार्यालय में व्यवस्थित रंग रोगन सहित आवश्यक बदलाव के लिए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि कार्यालय हमारे संस्कारों का केंद्र होता है इसलिए कार्यालय कितना व्यवस्थित होगा, जितना अनुशासित होगा उतने अच्छे संस्कार हम अपने कार्यकर्ताओं को दे पाएंगे। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। जिस पार्टी का गठन स्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय जी ने किया। उस समय कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति देश में थी और देश के अंदर एक राष्ट्रवादी दल बनाने का संकल्प था। एक सांस्कृतिक विचारधारा के आधार पर एक पार्टी बने जो हमारी सांस्कृतिक विरासत के आधार पर काम करे। इसलिए सौभाग्यशाली है कि हम सब उस पार्टी के सदस्य हैं जिसके इन महान लक्ष्यों के लिए अपने योगदान देने का अवसर हम सभी को मिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निरंतर कार्यक्रम चलते हैं जिनकी निरंतरता से एक जीवंत संगठन हमारा है। कांग्रेस एक चुनावी पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत संगठन है जो समाज के लिए हमेशा काम करता है।

उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में होते हैं तब हम सेवा और सुशासन के माध्यम से रचनात्मक कार्यक्रमों के आधार पर पार्टी का विस्तार करते हैं। जब हम सत्ता में होते हैं तो कठिन और ज्यादा चुनौतियां हमारे सामने होती हैं। हम हर चीज़ के प्रति जवाबदेह भी होते हैं। सेवा भी हमारी जिम्मेदारी है और शासन भी हमारी जिम्मेदारी है। एक पारदर्शी सरकार देना भी हमारी जिम्मेदारी है और रचनात्मक कार्यक्रम करना भी हमारी जिम्मेदारी है। ये चुनौती हम सबके सामने सत्ता के कारण ज्यादा होती हैं इसीलिए पार्टी निरंतर कार्यक्रमों की रचना करती है। इन कार्यक्रमों की रचना के माध्यम से ही हम निरन्तर पार्टी का विस्तार करते हैं और उसी का परिणाम है कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। आज जोभी कार्यक्रम पार्टी तय करती है उस कार्यक्रम को पूरे समर्पण के साथ अगर कोई करता है तो वो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता करता है क्योंकि वह संस्कारों से भरा हुआ कार्यकर्ता है।

उन्होंने कहा कि 9 जून को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष हो रहे हैं। हम सब गौरव के साथ कह सकते हैं गौरवशाली, शक्तिशाली, एक नए भारत और एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। इन 11 वर्ष में देश की उपलब्धियां समाज तक पहुंचें। हमारी योजनाएं समाज तक पहुंचें। आप सब को जाकर इसका क्रियान्वयन समाज के अंतिम पंक्ति के अभाव ग्रस्त जन तक कराना है।

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास का वो काला दिन था जब लाखों निर्दोष लोगों को जेल के अंदर डाल दिया। लाखों परिवार के परिवार बर्बाद हो गए क्योंकि परिवार चलाने वाले लोग जेलों में चले गए। जेलों में प्रताड़ना हुए। इसको कभी हम लोग जीवन में भूल नहीं सकते। कांग्रेस ने लोकतंत्र को जिस तरह से कुचला, लोकतंत्र की जिस तरह से सत्ता के लिए हत्या की ये हमारी आने वाली पीढ़ी समझें। इससे लोकतंत्र का महत्व भी प्रतिपादित होता है। और इसके साथ-साथ इतिहास भी लोगों तक पहुंचता है। जो पीढ़ी? अपना इतिहास याद नहीं रखती है वो पीढ़ी देश को गुलामी के मार्ग पर ले जाती है। उन्होंने बताया कि 21 जून को योग दिवस है फिर 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जयंती का कार्यक्रम है जिन्होंने सत्ता छोड़ कर पार्टी बनाई संघर्ष किया।हम लोग पहले नारा लगाते थे जहां बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है और आज देखिए कि उस समय हम नारा लगाते थे और वास्तव में आज कश्मीर हमारा हो गया। अगर आपका ध्येय अच्छा है तो एक न एक दिन वो ध्येय पूरा होता। हम सबका गौरव है कि कश्मीर से धारा 370 हमारे दौर में समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि अटल जी इस बात को कहते थे हम सब को हमेशा राज धर्म का पालन करना चाहिए। हम राजनीतिक नहीं हैं हम राष्ट्र धर्म का और राजधर्म का पालन करने वाले लोग हैं। यह भाव दिमाग में हमेशा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श कार्यकर्ता चरित्र निर्माण से होता है। हम सभी को कोई समाज सेवा का प्रकल्प चलाना चाहिए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सभी कार्यक्रमों का संपादन शीर्ष नेतृत्व की मंशानुसार प्रभावी रूप से हुआ है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है!आगामी 9 जून से ‘सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ अभियान शुरू होने जा रहा है, साथ इस माह में अन्य कार्यक्रम भी होंगे। यह हमारे लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का अवसर है। कोई भी बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल छूट न जाए, इसके लिए योजना बनाकर प्रयास करें।अभियान और कार्यक्रमों की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से समन्वय करें और कार्यक्रम उपरांत सभी कार्यक्रमों को संगठन एप, सरल एप, नमो एप पर आवश्यक रूप से अपलोड करें। सेवा, संकल्प व सुशासन को लेकर कार्यालय भव्य में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम टोली प्रभारी एवं आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top