Saturday, January 17, 2026

सागर में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कृषि विस्तार अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा

Published on

सागर में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई कृषि विस्तार अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा

आवेदक – सुनील कुमार पिता शिखर चंद्र जैन , निवासी -ग्राम बिल्हरा,जिला -सागर

आरोपी – संतोष कुमार जैन (एस .के .जैन ) ,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी (S.A.D.O.) ,कृषि विभाग ,सागर

रिटायरमेंट से पहले रिश्वत में फंसा कृषि अधिकारी, 50 हजार लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

सागर। जिले में कृषि विभाग के एक अधिकारी को रिटायरमेंट से ठीक पहले रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त की टीम ने धर दबोचा। मामला शनिवार का है, जब SADO (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी) पद पर पदस्थ संतोष कुमार जैन को 50 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, बिल्हरा गांव निवासी आवेदक सुनील कुमार जैन की सागर की सब्जी मंडी में ‘कृषक खुशहाली’ नाम से कृषि दवाइयों की दुकान है। दुकान का लाइसेंस रिन्यू करवाने, पीसी सर्टिफिकेट जोड़ने और मक्का सैंपल रिपोर्ट में मदद के एवज में अधिकारी संतोष जैन ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 10 हजार रुपये दे चुका था।

इस पर आवेदक ने भोपाल लोकायुक्त को शिकायत सौंपी। एसपी योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में निरीक्षक केपीएस बेन और डीएसपी संजय जैन की अगुवाई में सागर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। शनिवार को जैसे ही संतोष जैन ने बकाया 50 हजार लिए, टीम ने उसे सबूतों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

गौरतलब है कि आरोपी अधिकारी महज तीन दिन बाद रिटायर होने वाला था। लेकिन रिटायरमेंट से पहले ही रिश्वतखोरी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!