Friday, January 16, 2026

कॉरिडोर से तालाब में कूदी युवती: वोट क्लब कर्मचारियों ने बचाया 

Published on

कॉरिडोर से तालाब में कूदी युवती: वोट क्लब कर्मचारियों ने बचाया 

सागर। शहर के लाखा बंजारा तालाब के कॉरिडोर से रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवती ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। आत्महत्या की नीयत से तालाब में कूदी इस युवती को झील वोट क्लब के कर्मचारियों ने वक्त रहते बाहर निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गोपालगंज पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सामने आ गई। जानकारी के मुताबिक, पहले तो पुलिस कर्मचारी मोटरसाइकिल से पहुंचे, फिर आधे घंटे तक महिला कांस्टेबल का इंतजार होता रहा। आखिरकार महिला कांस्टेबल एक्टिवा से आईं और युवती को उसी एक्टिवा पर बैठाकर अस्पताल ले जाया गया।

गौर करने वाली बात ये है कि जिस युवती ने जान देने के लिए तालाब में छलांग लगाई, अगर उसे एक्टिवा से ले जाते वक्त तबीयत बिगड़ जाती या वह गिर पड़ती, तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती थी। इस दौरान न तो कोई एंबुलेंस मंगाई गई, न ही कोई पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा, जबकि गोपालगंज थाना घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर ही है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की यह लापरवाही गंभीर है और ऐसे मामलों में अगर वक्त पर सही इंतजाम न हों तो जान भी जा सकती है। फिलहाल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं दी है।

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...
error: Content is protected !!