होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

छतरपुर में दिनदहाड़े महिला और दो बच्चों का अपहरण, पति को पीटा !

छतरपुर में दिनदहाड़े महिला और दो बच्चों का अपहरण, पति को पीटा ! छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमेरी गांव ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

छतरपुर में दिनदहाड़े महिला और दो बच्चों का अपहरण, पति को पीटा !

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमेरी गांव में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। गांव में एक युवक अपने साथियों के साथ कार और बाइक से पहुंचा और फायरिंग करते हुए एक महिला व उसके दो मासूम बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। विरोध करने पर महिला के पति को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी संजय सिंह राजपूत अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ गांव में आया। सभी हथियारों और लाठियों से लैस थे। गांव में घुसते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और महिला मिथलेश (26) को उसके बेटे सार्थक (4) और बेटी भूमि (5) के साथ जबरन कार में बिठाकर ले गए। इस दौरान महिला के पति हरिराम प्रजापति ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हरिराम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी संजय सिंह महिला को जबरन खींचते हुए दिख रहा है। पीछे उसके साथी हथियार और लाठियां लेकर चल रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बोलेरो और एक बाइक जब्त की है। पुलिस ने संजय सहित 9 लोगों पर केस दर्ज किया है, जिनमें 8 अज्ञात हैं।

एसपी अगम जैन ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं। अब तक 25 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है। मुख्य आरोपी संजय सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

मिथलेश के ससुर जगत लाल पाल ने बताया कि संजय काफी समय से उनकी बहू को परेशान कर रहा था। शुक्रवार को भी संजय उनके घर के बाहर बैठा मिला था, जिसे लेकर बहस हुई थी। परिजनों का कहना है कि संजय अवैध गतिविधियों में लिप्त है और पुलिस को कई बार इसकी शिकायत दी गई, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आशंका जताई है कि संजय उनकी बहू और बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा कि प्रारंभिक जांच में महिला और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आई है। महिला का पति इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जिसमें सुरेंद्र चौधरी, नारायण प्रजापति, प्रदीप खटीक और किरण अहिरवार को शामिल किया गया है। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है और महिला व बच्चों की जल्द सुरक्षित बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

[wps_visitor_counter]