निर्माणाधीन पुल का जाल गिरने से मजदूर की मौत का मामला, कम समय मे अनेक ठेकों के आसामी ठेकेदार की जाँच जारी

निर्माणाधीन पुल का जाला गिरने से मजदूर की मौत के मामले में ठेकेदार व सुपरवाइजर पर एफआईआर दर्ज

कम समय में मिले अनेक टेंडर जाँच जारी

सागर। कनेरा देव चौराहा पर निर्माणाधीन पुल पर गुरुवार शाम लोहे का जाला गिरने से एक मजदूर की दब कर मौत हो गई थी वहीं तीन मजदूर घायल हुए थे।

मामले में मोती नगर पुलिस ने जांच की और लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार राजेंद्र सिंह लोधी और सुपरवाइजर भूपेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ लापरवाही व बगैर सेफ्टी से कार्य करने का मामला सामने आया हैं।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि जांच में ठेकेदार राजेंद्र लोधी और उनके सुपरवाइजर भूपेंद्र की लापरवाही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई है

बता दे की लोहे का जाल गिरने से चार मजदूर दब गए थे जिसमें से एक मजदूर राकेश अहिरवार की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हुए थे। मामले में मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को मोती नगर थाने के सामने चक्का जाम भी किया था।

ठेकेदार के ठेकों की हो रही जाँच

खबर मिली है कि आननफानन में अनेक टैंडर लेने की जाँच कलेक्टर संदीप जीआर कर रहे हैं, ठेकेदार फर्म के द्वारा कम समय मे अनेक निर्माण के ठेके स्मार्ट सिटी से उठाए गए जिसकी शिकायत संभागीय कमिश्नर के यहां हुई थी जाँच अधिकारी जिपा सीईओ कर रहे हैं जो पूरी होकर कलेक्टर के समक्ष फाइल भेज दी गयी है पर अब तक जांच के नतीजे सामने नही आये हैं।

खबर गजेंद्र ठाकुर- 9302303212