Monday, January 12, 2026

मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, ग्रेनेड विस्फोट में दो जवान घायल

Published on

मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, ग्रेनेड विस्फोट में दो जवान घायल

भोपाल। शहर की 25वीं बटालियन में गुरुवार को मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अभ्यास के दौरान अचानक एक हैंड ग्रेनेड फट गया, जिससे दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हवलदार विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार शामिल हैं। इनमें हवलदार विशाल सिंह की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और लगातार मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को परखा जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को 25वीं बटालियन परिसर में एक मॉक ड्रिल की जा रही थी। इस दौरान एक हैंड ग्रेनेड अचानक फट गया। तेज धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जांच के आदेश, जल्द बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

हादसे के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में किस स्तर पर चूक हुई, इसकी जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई जा सकती है। यह समिति हादसे के कारणों और जिम्मेदारों की पड़ताल करेगी।

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जवानों की हालत को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this